७. शुद्ध/अशुद्ध शब्द

 

उपघटक - शुद्ध/अशुद्ध शब्द 

इसे जानें - 

⇒  हिंदी भाषा देवनागरी लिपि में लिखी जाती है। हिंदी भाषा में हम जैसा बोलते हैं, ठीक उसी प्रकार लिखते भी हैं। फिर भी अनेकानेक प्रकार की व्याकरणात्मक क्रुटियाँ दिखाई पड़ती हैं। इन क्रुटियों को दूर करने के लिए यथासंभव भाषा शब्दकोश का ज्ञान, शुद्ध उच्चारण, ध्वनि द्वारा उच्चारण, स्थानीय भाषाओं का प्रभाव, वर्तन संबंधी अशुद्धियाँ - जैसे - उज्वल अशुद्ध शब्द है जबकि उज्ज्वल शुद्ध शब्द / प्रत्यय संबंधी अशुद्धि - एकत्रित - शुद्ध शब्द - एकत्र / लिंग-प्रत्यय संबंधी अशुद्धि - नारि - शुद्ध शब्द नारी / संधि संबंधी अशुद्धियाँ - पुरकार - शुद्ध शब्द - पुरस्कार | समास संबंधी अशुद्धि - निर्दयी - शुद्ध शब्द - निर्दय / चंद्रबिंदु और अनुस्वार संबंधी अशुद्धियाँ - कांच - शुद्ध शब्द - काँच हलंत संबंधी अशुद्धियाँ – भविष्यत | - शुद्ध शब्द - भविष्यत् / श्रीमान शुद्ध शब्द - श्रीमान्।

⇒  प्रश्न को बार-बार पढ़कर उसे सावधानीपूर्वक हल करने का प्रयास करना चाहिए। जल्दबाजी में उत्तर का चुनाव न करें।

⇒  उत्तर का चुनाव करते समय व्याकरणात्मक, उपसर्ग, प्रत्यय, वर्तन, चंद्रबिंदु, हलंत, समास, संधि आदि महत्त्वपूर्ण घटकों पर अवश्य ध्यान देना चाहिए। किसी भी वाक्य में अशुद्ध शब्द को खोजते समय भी शब्दों। पर व्याकरणात्मक दृष्टिकोण से ध्यान दें।

⇒ छात्र अपने शब्दकोश का विस्तार करें। शब्दकोश के माध्यम से इन समस्याओं का समाधान आसानी से निकाला जा सकता है।

No comments

Hindi vyakaran Mock Test

Scholarship Exam 2024 PAPER 1/2 : Hindi अनेकार्थी शब्द Start The Quiz Time's Up score: Next question See Your Result Total Quest...

Powered by Blogger.