६. विरुद्धार्थी शब्द

 

उपघटक

  2.2 : विरुद्धार्थी शब्द

 इसे जानें

 ☞  जिन दो शब्दों के अर्थ एक दूसरे के विपरीत होते हैं, उन्हें 'विरुद्धार्थी' अथवा विपरीतार्थक (विलोम) शब्द कहते हैं।

☞  विरुद्धार्थी शब्द की जोड़ी में एक शब्द अर्थ के जिस भाव को बताता है, तो दूसरा शब्द अर्थ के उस भाव के अभाव को सूचित करता है।

☞ छात्र शब्दों का संग्रह करें और अधिक से अधिक उनके अर्थ समझकर उसका अभ्यास करें।

☞  प्रश्न के पर्याय का चुनाव करते समय सावधानी बरतें। जल्दबाजी में चुनाव न करें।

☞ सामान्य स्थिति के सापेक्ष विरुद्धार्थी शब्दों के अर्थ विपरीत अर्थवाले होते हैं।

शब्द   - विलोम

 अग्रज  x अनुज

अनंत  x  अंत

प्रतिकूल  x  अनुकूल

पराया x  अपना

अथ  x इति

अमृत  x विष

अभिमान  x नम्रता

अँधेरा x  उजाला

अंधकार x  प्रकाश

अर्थ  x अनर्थ

अनुराग  x विराग

अवरोह x  आरोह

अल्प x  अधिक

अल्पायु  x दीर्घायु

अतिवृष्टि  x अनावृष्टि

अधिक  x न्यून

आकर्षण x  विकर्षण

आकाश  x पाताल

आयात  x  निर्यात

आदि  x अंत

आगामी  x गत

आदान  x प्रदान

आदर्श  x यथार्थ

आशा  x निराशा

उपेक्षा  x अपेक्षा 

आभ्यंतर  x बाहय

आदर  x  अनादर निरादर

आग्रह  x  दुराग्रह

आय  x व्यय

अनिवार्य  x वैकल्पिक   

आलस्य  x स्फूर्ति

आरंभ  x  अंत

इच्छा  x अनिच्छा

उचित  x  अनुचित

उदार  x   संकीर्ण, अनुदार

उपकार  x  अपकार

उपाय  x   निरुपाय

उपर्युक्त   x  निम्नलिखित

उतार   x  चढ़ाव

उर्वर   x  ऊसर

ऊष्ण  x    शीत

एक  x   अनेक

ऐच्छिक   x  अनैच्छिक/अनिवार्य

कड़वा  x  मीठा

कठोर   x  कोमल

कृत्रिम  x   स्वाभाविक

क्रिया   x  प्रतिक्रिया

क्षणिक  x   शाश्वत

खेद   x   प्रसन्नता

गमन   x  आगमन

गुण   x  अवगुण

गर्मी   x  सर्दी

चंचल  x   स्थिर

छूत   x  अछूत

जल  x   निर्जल,थल

जय   x  पराजय

जीवन   x  मृत्यु,मरण

दयालु   x   निर्दय

देव   x  दानव

दुराचारी  x  सदाचारी

धीर  x  अधीर

नश्वर   x  अनश्वर

निरक्षर  x    साक्षर

निंदा  x  स्तुति

पक्ष   x  विपक्ष

परकीया x  स्वकीया

पूर्ण  x अपूर्ण

 आविर्भाव  x तिरोभाव

आहार  x निराहार

इहलोक x  परलोक

उत्कर्ष  x अपकर्ष

 नकद x  उधार

अनुपस्थित  x उपस्थित

उत्तर अनुत्तर, x  प्रश्न 

ऋणी  x उऋण

उत्कृष्ट  x निकृष्ट

उत्तम  x अधम

ऊँचा  x नीचा

एकता  x अनेकता

ऐतिहासिक x  अनैतिहासिक

कृश  x   हृष्ट-पुष्ट

कीर्ति  x अपकीर्ति 

कृतज्ञ  x कृतघ्न

क्रय  x विक्रय

खरा   x  खोटा

खाद्य  x अखाद्य

 गुप्त  x प्रकट

घात  x प्रतिघात

चल  x अचल

छल  x निश्छल

जंगम  x स्थावर

जन्म  x   मृत्यु 

ठोस  x तरल

दाता  x याचक

 गहरा  x उथला   

दोषी  x निर्दोष 

धनी  x निर्धन 

निर्मल  x मलिन

निकट  x  दूर 

न्याय  x अन्याय

पवित्र  x अपवित्र

सार्थक  x  निरर्थक 

पुण्य  x पाप

दंड  x पुरस्कार

आर्य  x अनार्य

आवाह्न  x  विसर्जन

ईश्वर  x अनीश्वर

 उदय x   अस्त 

उन्नति  x   अवनति

उपयोग  x   अनुपयोग

उद्यमी  x   आलसी

उग्र  x  शांत

उत्थान  x  पतन

उत्तीर्ण   x  अनुत्तीर्ण

ऋजु   x  कुटिल

ऐक्य   x  अनैक्य

कायर   x   साहसी, वीर

कटु  x  मधु

कर्म  x  निष्कर्म

पद्य  x  गद्य

प्रेम  x घृणा

चर  x अचर

जड़  x चेतन 

कृपालु  x क्रूर, निर्दयी

क्षम्य x  अक्षम्य

खंडन x  मंडन

गरीब x अमीर 

शिष्य x  गुरु 

जंगली x पालतू

जटिल ,कुटिल  x सरल

तरुण  x वृद्ध

दिन x  रात

दुर्लभ x  सुलभ

धर्म  x अधर्म

नख x  शिख

  नूतन  x पुरातन

पंडित x  मूर्ख

पतिव्रता  x कुलटा

पाश्चात्य   x पौर्वात्य

प्रत्यक्ष x  परोक्ष

प्राचीन   x नवीन

मलिन x  निर्मल

 बंधन  x मुक्ति/मोक्ष

निर्बल x  बली 

अभद्र  x भद्र 

अभाव  x  भाव 

स्वस्थ  x  रुग्ण

राग  x विराग, द्वेष

हानि x  लाभ

संकल्प x  विकल्प

निषेध x  विधि

मित्र  x शत्रु 

मंगल  x  अमंगल 

विधवा  x सधवा

वृद्धि  x क्षय 

शिव  x अशिव

शुभ  x अशुभ 

कुपुत्र  x सुपुत्र

सजीव x निर्जीव

दुर्गंध  x सुगंध

संक्षेप  x विस्तार

सक्रिय x  निष्क्रिय

अहित x  हित

रोना  x हँसना

बाढ़ x  सूखा

बुराई x  भलाई

भारी  x हल्का

मितव्यय  x अपव्यय

दास,  x  सेवक 

मानव x दानव

मिलन  x बिछोह

वाचाल  x मूक

यश  x अपयश

रहित  x सहित

रात्रि  x  दिवस

लोभ   x संतोष

संपन्न x   विपन्न

दूषित  x विशुद्ध

समर्थन विरोध

वृद्ध  x युवक

शयन x  जागरण

शीत  x उष्ण

पराधीन  x स्वाधीन

सगुण x  निर्गुण

असुर  x सुर 

दुख  x सुख

शोक x  हर्ष

अहिंसा  x हिंसा

ज्ञान  x अज्ञान

प्रेम  x घृणा

बुरा  x भला

बद्ध  x मुक्त

भूत  x  भविष्यत्

मनुष्यता  x  पशुता

मान  x अपमान

मिथ्या  x सत्य

मोक्ष  x  बंधन

योगी  x भोगी

रक्षक  x भक्षक   

अपशकुन x  शकुन

नीरस   x  सरस

राजा  x रंक

वक्र  x  ऋजु

वरदान  x अभिशाप

विजय  x पराजय

वादी  x प्रतिवादी

शुष्क  x आर्द्र

शिष्ट  x  अशिष्ट

सामिष  x  निरामिष

सौभाग्य  x  दुर्भाग्य

सूक्ष्म   x  स्थूल 

 रुदन   x हास्य

अज्ञात  x ज्ञात

No comments

Hindi vyakaran Mock Test

Scholarship Exam 2024 PAPER 1/2 : Hindi अनेकार्थी शब्द Start The Quiz Time's Up score: Next question See Your Result Total Quest...

Powered by Blogger.