23. सांख्यिकी

 

घटक 5 : सांख्यिकी

इसे जानें

कच्ची सामग्री : किसी उद्देश्य से एकत्र किए गये प्राथमिक जानकारी को कच्ची सामग्री कहते हैं।

आँकड़े : संख्यात्मक सामग्री में प्रत्येक संख्या को आँकड़े कहते हैं।

बारंबारता : किसी सामग्री में, किसी अंक की पुनरावृत्ति दर्शाने वाली संख्या को बारंबारता कहते हैं।

माध्य : संख्यात्मक जानकारी में आँकड़ो के औसत को माध्य कहते हैं।

     माध्य = सभी आँकड़ों का योगफल ⁄ कुल आँकड़े

आँकड़ो की संख्या अधिक हो तो उपर्युक्त विधि से माध्य निकालने में अधिक समय लगेगा। इसलिए बारंबारता सारिणी बनाकर माध्य निकाला जाता है।

x¯ = x-f ⁄ N.

यहाँ x = प्राप्तांक,

f= बारंबारता

वृत्तालेख : दी गई सांख्यिक जानकारी घटकों के अनुसार वृत्त में, वृत्तखंड की सहायता से दिखाने को वृत्तालेख कहते हैं। इसके लिए केंद्रीय कोण, विशिष्ट मुद्दे व कुल मुद्दे की जानकारी आवश्यक होती है।

केंद्रीय कोण का माप (e) = दिया गया मुद्दा ⁄ कुल मुद्दे × 360°

 यह जानकारी शब्दों में वर्णन करने के बजाय यदि चित्र रुप में दिखाई जाती है तो उसका आकलन तुरंत व आसानी से होता है। इस प्रकार चित्रमय जानकारी का एक आसान प्रकार है

स्तंभालेख।

1) स्तंभालेख द्वारा जानकारी में दिए गये घटकों की तुलना सरल होती है।

2) दिए गये स्तंभ का तुलनात्मक अध्ययन करके व निष्कर्ष निकालकर स्तंभालेख का अर्थ बताया जाता है।

3) एक ही समयपर दो घटकों की चित्रमय जानकारी हमें संयुक्त स्तंभालेख द्वारा प्राप्त हो जाता है। आयात-निर्यात, साक्षर-निरक्षर, स्त्री-पुरुष, अधिक-कम तापमान ऐसे अनेक प्रकार की तुलनात्मक चित्रमय जानकारी संयुक्त स्तंभालेख में दिखायी जाती है।

♦ विभाजित व प्रतिशत स्तंभालेख 

विभाजित स्तंभालेख : दी गयी सांख्यिकी जानकारी एक ही स्तंभ में दिए गये घटकों को मान के : लिए विभाजित स्तंभालेख का प्रयोग करते हैं।

प्रतिशत स्तंभालेख : दी गयी सांख्यिकी जानकारी का प्रतिशत में रूपांतरण करके वह जानकारी उचित मान  अनुसार अलग - अलग स्तंभ मे दिखाने को प्रतिशत स्तंभालेख कहते है 

No comments

Hindi vyakaran Mock Test

Scholarship Exam 2024 PAPER 1/2 : Hindi अनेकार्थी शब्द Start The Quiz Time's Up score: Next question See Your Result Total Quest...

Powered by Blogger.