२५. विशेषण
उपघटक - विशेषण
वे शब्द जो संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताते हैं, उसे विशेषण कहते हैं।
जैसे- सुंदर लड़का। हरे वृक्ष।
| विशेषण के प्रकार | |||
गुणवाचक विशेषण | संख्यावाचक विशेषण | परिणामवाचक विशेषण | संकेतवाचक या सार्वनामिक विशेषण |
1) गुणवाचक विशेषण : जिस विशेषण से किसी संज्ञा या सर्वनाम के गुण, दोष, दशा, रंग, आकार का बोध हो, उसे गुणवाचक विशेषण कहते हैं। जैसे- काला घोड़ा, बहादुर सैनिक, पीला फूल।
2) संख्यावाचक विशेषण : जिस विशेषण से संज्ञा या सर्वनाम की संख्या का बोध होता है, उसे संख्यावाचक विशेषण कहते हैं। यह दो प्रकार का होता है
ख) निश्चित संख्यावाचक विशेषण : वे विशेषण जो संज्ञा या सर्वनाम की निश्चित संख्या बताते हैं, उसे निश्चित संख्यावाचक विशेषण कहते हैं। जैसे- चार बच्चे। तीन पुस्तकें। दो हाथी।
ख) अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण : वे विशेषण जो संज्ञा या सर्वनाम की निश्चित संख्या नहीं बताते, उन्हें अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण कहते हैं। जैसे- कुछ बच्चे। कम पुस्तकें।
3) परिणामवाचक विशेषण : वे विशेषण जो किसी वस्तु के परिमाण या मात्रा का बोध कराते हैं, उन्हें परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं। यह दो प्रकार का होता है
ख) निश्चित परिमाणवाचक विशेषण : वे विशेषण जो किसी संज्ञा या सर्वनाम की निश्चित मात्रा (नाप-तौल) बताते हैं. उसे निश्चित परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं। जैसे- दो किलो चावल। तीन मीटर कपड़ा। चार लीटर दूध।
ख) अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण : जिस विशेषण से किसी निश्चित परिमाण या मात्रा का बोध नहीं होता, उसे अनिश्चित परिणामवाचक विशेषण कहते हैं। जैसे- थोड़ा पानी, ।
नोट : संख्यावाचक तथा परिमाणवाचक विशेषण में अंतर
संख्यावाचक परिणामवाचक
बहुत पुस्तकें बहुत पानी
तीन आदमी तीन किलो घी
कुछ बच्चे कुछ चावल
4) संकेतवाचक या सार्वनामिक विशेषण : जिस सर्वनाम का प्रयोग संज्ञा से पहले या बाद में विशेषण के रूप में होता है, उसे संकेतवाचक या सार्वनामिक विशेषण कहते हैं। जैसे- वह लड़की मेरी बेटी है। यह कुत्ता किसका है? ये बच्चे बड़े सुंदर हैं।
Post a Comment