३०. विस्मयादिबोधक अव्यय
उपघटक - विस्मयादिबोधक अव्यय
जो शब्द शोक, हर्ष, आश्चर्य, घृणा, उत्साह, भय आदि का भाव प्रकट करते हैं, उन्हें विस्मयादिबोधक अव्यय कहते हैं। जैसे- वाह! अरे! अच्छा! छिः! आदि।
विस्मयादिबोधक अव्यय के प्रकार
1) हर्षबोधक : अहा!, वाह!, बहुत अच्छा!
2) शोकबोधक : हाय!, हा!, आह!, हाय राम!
3) आश्चर्यबोधक : अरे!, हे!, ओहो!, क्या!
4) घृणाबोधक : छि!, धिक्!, धत्!, छिः छिः!
5) भयबोधक : हाय!, बाप रे!, बचाओ!, बाप रे बाप!
6) उत्साहबोधक/प्रशंसाबोधक : शाबास!, खूब, कमाल!, वाह भाई वाह!
7) संबोधनबोधक : ओ!, अरे!, हे!, ए!, अजी!
8) सतर्कताबोधक : सावधान!, खबरदार!, होशियार!
ध्यान रहे : विस्मयादिबोधक अव्यय वाले शब्द वाक्य के प्रारंभ में आते हैं।
Post a Comment