१९. वचन
उपघटक - वचन
⇒ संज्ञा या अन्य विकारी शब्दों के जिस रूप से उनके एक या अनेक होने का बोध हो, उसे वचन कहते है। हिंदी भाषा में दो प्रकार के वचन हैं.
- एकवचन: वह संज्ञा शब्द जो किसी एक ही व्यक्ति या वस्तु का बोध कराता है, उसे एकवचन करते है। जैसे बेटा, लड़का, कुत्ता, स्त्री, पुस्तक आदि।
- बहुवचन: वह संज्ञा शब्द जो किसी व्यक्ति या वस्तु के अनेक होने का बोध कराता है, उसे बहुवचन कहते है। जैसे- लड़के, बेटे, कुत्ते, स्त्रियाँ, पुस्तके आदि।
वचन परिवर्तन
एकवचन से बहुवचन बनाते समय निम्नलिखित नियमों को ध्यान में रखना चाहिए।
पुल्लिंग शब्द
विभक्ति रहित
एकवचन बहुवचन
बालक - बालक
नेता - नेता
शरीर - शरीर
साथी - साथी
कवि - कवि
मुनि - मुनि
लड़का - लडके
पशु - पशु
साधु - साधु
डाकू - डाकू
बाबू - बाबू
विभक्ति सहित
एकवचन बहुवचन
बालक ने - बालकों ने
नेता के नेताओं को
शरीर में शरीरों में
पत्ते पर - हाथियो को
हाथी को - हाथियों को
साथी पर - साथियों पर
पिता ने - पिताओं ने
कवि से - कवियों से
मुनि को - मुनियों को
लड़के ने - लड़कों ने
पशु पर - पशुओं पर
साधु - साधुओं ने गुरु
गुरु के - गुरुओं के
डाकू को - डाकुओं को
बाबू ने - बाबुओं ने
नोट : 1) केवल 'आ' अंतवाले शब्द ही 'ए' में परिवर्तित होंगे।
2) अ-'अ' ही रहेगा।
3) कुछ शब्द अपवाद हैं जो 'आ' के बावजूद 'ए' में नहीं बदलते। जैसे- चाचा, पिता, नाना, राजा, नेता, भ्राता, देवता, दाता आदि।
स्त्रीलिंग शब्द
विभक्ति रहित
एकवचन - बहुवचन
बात - बातें
रात - राते
माता - माताएँ
गति - गतियाँ
रीति - रीतियाँ
मति मतियाँ
नीति नीतियाँ
लिपि लिपियाँ
नदी नदियाँ
गली गलियाँ
पुत्री - पुत्रियों
ऋतु - ऋतुएँ
वस्तु - वस्तुएँ
बहू - बहुएँ
बधू - बधुएँ
चिड़िया - चिड़ियाँ
विभक्ति सहित
एकवचन बहुवचन
रात में - रातों में
रीति से - रीतियों से
गति से - गतियों से
माता ने - माताओं ने
मति से - मतियों से
नीति की - नीतियों की
लिपि में - लिपियों में
नदी में - नदियों में
गली में - गलियों में
पुत्री को - पुत्रियों को
ऋतु में - ऋतुओं में
वस्तु से - वस्तुओं से
बहू को - बहुओं को
चिड़िया - चिड़ियों को
बधू ने - बधुओं ने
Post a Comment