४. आकलन - संवाद
उपघटक 1. 4 : संवाद |
संवाद के लिए आवश्यक सूचना:
✔ संवाद को ध्यानपूर्वक पढ़िए।
✔ संवाद कितने व्यक्ति, किस समय, कहाँ पर हो रहा है।
✔ संवाद के वर्णन, प्रसंग, घटना, शब्द पर प्रभुत्व होना आवश्यक है।
✔ संवाद पर कम-से-कम तीन प्रश्न पूछे जाते हैं।
✔ संवाद दो या दो से अधिक लोगों के बीच होनेवाली बातचीत है।
| संवाद : 1 |
“कोई विश्वास नहीं करेगा कि यहाँ हम पैदल भटक रहे हैं," रेखा ने अपने साथियों से कहा, “धरती से करोड़ों किमी दूर ...........”
उनका अंतरिक्ष यान अचानक बिगड़ गया था। उनकी टीम के हर सदस्य ने अपना-अपना दिमाग अच्छी तरह लड़ा दिया था मगर यान जैसे ठप ही हो गया था।
“वैसे मुझे यहाँ घूमने-फिरने में बड़ा मजा आएगा,” सागर ने सहमे हुए राहुल को देखकर कहा।
अनन्या ने सागर से कहा, “यहाँ न तो धरतीवाला समय है और न ही खाने-पीने का हिसाब-किताब......"
वे सब अंतरिक्ष में चल रहे थे। उनके पैरों के नीचे न जमीन थी, न ही कोई चीज। वे गुरूत्वाकर्षण के उस क्षेत्र में थे,
जहाँ चारों ओर का आकर्षण उन्हें सँभाले हुए था।
प्र. 1. यह संवाद कितने लोगों के बीच हुआ है?
1) तीन
2) चार
3) छह
4) दस
स्पष्टीकरण : संवाद में रेखा, सागर, राहुल, अनन्या चार लोगों के बीच हुआ। उत्तर : पर्याय क्र. 2
प्र. 2. धरती से करोड़ों किमी दूर क्या बिगड़ गया था?
1) अंतरिक्ष यान
2) नाव
3 ) कार
4) बस
स्पष्टीकरण : संवाद में स्पष्ट है अंतरिक्ष यान बिगड़ गया था। उत्तर : पर्याय क्र. 1
प्र. 3. यह संवाद कहाँ हुआ है ?
1) चंद्रमा पर
2) अंतरिक्ष में
3) पानी में
4) बस में
स्पष्टीकरण : यह संवाद अंतरिक्ष में हुआ था। उत्तर : पर्याय क्र. 2
| संवाद : 2 |
कुछ बच्चे नीम के पेड़ के नीचे भी बैठे थे। एक कुर्सी पर एक सुंदर स्त्री बैठी थी। शायद अध्यापिका जी होंगी, अक्की ने सोचा।
बच्चों का ध्यान अपनी किताबों और कापियों में था परंतु अध्यापिका का ध्यान बार-बार भंग हो रहा था। यह कौन है ? यहाँ क्या कर रही है। फिर उन्होंने उसे उँगली के इशारे से पास बुलाया। अक्की डरी-सहमी उनके पास पहुँची।
“कौन हो तुम? यहाँ क्यों आई हो?'
अध्यापिका का इतना पूछना था कि उसके झर-झर आँसू गिरने लगे। उन्होंने अक्की को बाँहों में समेट लिया। उसके बालों में हाथ फेरने लगीं। उससे यहाँ आने का कारण पूछा, अक्की को अध्यापिका बहुत भली लगीं। उसने उनको अपनी सारी राम-कहानी सुना दी। अध्यापिका उसे तुरंत प्रधानाध्यापिका के कमरे में ले गईं।
अक्की जब प्रधानाध्यापिका के कमरे से निकली तो उसका चेहरा ताजा खिले गुलाब की तरह मुसकरा रहा था।
प्र. 1. यह संवाद कितने लोगों के बीच हुआ है?
1) चार
2 ) पाँच
3) दो
4) तीन
स्पष्टीकरण : यह संवाद अक्की, अध्यापिका और प्रधानाध्यापिका के बीच हुआ। उत्तर : पर्याय क्र. 4
प्र. 2. यह संवाद कहाँ हुआ?
1) घर में
2) बगीचे में
3) विद्यालय में
4) छात्रावास में
स्पष्टीकरण : यह संवाद विद्यालय में हुआ है। ऐसा संवाद से स्पष्ट होता है। उत्तर : पर्याय क्र. 3
प्र. 3. अध्यापिका अक्की को किसके पास लेकर गईं?
1) छात्रों के पास
2) प्रधानाध्यापिका के पास
3) माता-पिता के पास
4) अनाथालय
स्पष्टीकरण : अध्यापिका अक्की को लेकर प्रधानाध्यापिका के पास गईं। उत्तर : पर्याय क्र. 2
| संवाद : 2 |
सारा दिन भरतू उसी किताब के बारे में सोचता रहा। दोपहर में रमेश को उसके घर के बाहर हुए भरतू ने कहा, “क्यों भैंया, जो तुम पढ़ते हो, मुझे भी पढ़ा दो।" "मैं क्या टीचर हूँ जो तुम्हें पढ़ाऊँ?" रमेश बोला। "मेरे टीचर बन जाओ न रमेश भैया। जो फीस माँगोगे दूंगा।” भरतू ने हँसकर कहा। "ठीक है, कल पढ़ाउँगा।"
“क्या पढ़ाओगे?"
“ए, बी ................ पढ़ाऊँगा।" कहकर रमेश माँ के साथ घर में चला गया। भरतू मुसकराया सरिता देवी भी हँस पड़ी।
प्र. 1. यह संवाद कितने लोगों के बीच हुआ है ?
1) एक
2) चार
3) तीन
4) पाँच
स्पष्टीकरण : यह संवाद भरतू, रमेश और सरिता के बीच हुआ। अर्थात तीन। उत्तर : पर्याय क्र. 3
प्र. 2. यह संवाद कहाँ हुआ?
1) घर में
2) घर के बाहर
3) विद्यालय में
4) छात्रों में
स्पष्टीकरण : यह संवाद घर के बाहर स्पष्ट है। उत्तर : पर्याय क्र. 2
प्र. 3. यह संवाद किस विषय को लेकर हुआ?
1) खेलने के लिए
2) पिकनिक के लिए
3) शिक्षक को लेकर
4) पढ़ाई को लेकर
स्पष्टीकरण : यह संवाद भरतू और रमेश के बीच पढाई को लेकर हुआ। उत्तर : पर्याय क्र. 4
👍
Post a Comment