१४. संतों, साहित्यकारों की शब्द पहेली

 उपघटक - संतों, साहित्यकारों की शब्द पहेली 

इसे जानें -

1) बिहारी : रीतिकाल के कवियों में इनका नाम बड़े आदर के साथ लिया जाता है। इन्होंने अपने साहित्य के माध्यम से समाज का मार्गदर्शन किया है।

2) कबीर : निर्गुण भक्ति के कवियों में इनका नाम अग्रगण्य माना जाता है। कम शब्दों में  निर्भीकतापूर्वक समाज की कुरीतियों पर प्रहार करना इनकी विशेषता रही है।

3) तुलसीदास : ये सगुण भक्ति के अग्रगण्य कवि रहे हैं। इन्होंने अपने नीतिपरक दोहे - चौपाइयों के माध्यम से हमेशा समाज को भटकने से बचाने का प्रयास किया है।

4) रहीम : इनका साहित्य में उच्च स्थान है। नीतिपरक साहित्य की रचना करके इन्होंने समाज को उचित राह दिखाई है।

5) सूरदास : भक्तिकाल के संत कवियों में इनका नाम अग्रिम पंक्ति में लिया जाता है। इनके साहित्य में वात्सल्य के साथ-साथ अध्यात्म का समन्वय दिखाई देता है।

No comments

Hindi vyakaran Mock Test

Scholarship Exam 2024 PAPER 1/2 : Hindi अनेकार्थी शब्द Start The Quiz Time's Up score: Next question See Your Result Total Quest...

Powered by Blogger.