३६. काल के भेद
उपघटक - काल के भेद
क्रिया के जिस रूप से उसके होने के समय का बोध होता है, उसे काल कहते हैं। काल के तीन प्रकार हैं।
1) वर्तमान काल 2) भूतकाल 3) भविष्य काल
1) वर्तमान काल : क्रिया से जिस रूप से कार्य का वर्तमान समय में होना प्रतीत होता है, उसे वर्तमान काल कहते | हैं।
जैसे- दीप लिखता है।
वह खा रहा है।
2) भूतकाल : क्रिया के जिस रूप से काम के बीते हुए समय में होने का बोध होता है, उसे भूतकाल कहते हैं। जैसे वह पढ़ता था। रमा खा रही थी।
3) भविष्य काल : क्रिया के जिस रूप से किसी काम के आनेवाले समय में होने का बोध होता है, उसे भविष्य काल कहते हैं।
जैसे- वह खाएगा। हम दूध पीएँगें।
| वर्तमान काल | भूतकाल | भविष्य काल | |
| सामान्य | हम रोटी खाते हैं। | हमने रोटी खाई। | हम रोटी खाएँगे। |
| पूर्ण | शिक्षक ने पढ़ाया है। | शिक्षक ने पढ़ाया था। | शिक्षक पढ़ा चुके होंगे। |
| अपूर्ण | वे दौड़ रहे हैं। | वे दौड़ रहे थे। | वे दौड़ रहे होंगे। |
Post a Comment