१२. पारिभाषिक शब्द
| उपघटक - पारिभाषिक शब्द |
इसे जानें
संसार में विभिन्न प्रकार की भाषाएँ बोली और लिखी जाती हैं। जैसे-अंग्रेजी, चीनी, हिंदी, अरबी, उर्दू, जर्मन, रुसी, जापानी, फ्रेंच आदि।
संस्कृत हमारे देश की एक प्राचीन भाषा है। हिंदुओं के अनेक धर्मग्रंथ इसी भाषा में लिखे गए है। संस्कृत से विभिन्न भारतीय भाषाओं का जन्म हुआ, इनमें से हिंदी प्रमुख है। भारत के संविधान में हिंदी को राजभाषा माना गया है।
क्षेत्रीय प्रभाव के कारण हिंदी में आए लोक-प्रचालित शब्दों को देशज शब्द कहा जाता है। जैसे-जूता, रोटी, थैला, डिबिया, खिड़की, पगड़ी, खटपट आदि।
विदेशी शब्दः भारत में विदेशों से अनेक लोग आए जो अपने साथ अपनी भाषाएँ भी ले आए। विदेशी जातियों के प्रभाव से जो शब्द हिंदी में अपने मूल रूप में प्रयुक्त होने लगे, उन्हें विदेशी शब्द कहा जाता है। जैसे, स्कूल, पर्स, प्लेटफार्म, जहाज़, ज़रूर, सब्जी, तूफ़ान, मरीज़, कमर इत्यादि।
हिंदी भाषा में प्रयुक्त कुछ विदेशी शब्दः
अंग्रेज़ी:
टिकट, कार, पुलिस, पार्टी, रेडियो, फोटो, रेल, मिल, बस, मशीन, पतलून, टायर, चॉकलेट, क्लर्क, गैस, पाउडर, लॉटरी, मिनट, डॉक्टर, टेलीविजन, स्टेशन, स्कूल इत्यादि।
फ़ारसी:
- शीशा, आदमी, शहद, शादी, ज़मीन, सरकार, गरदन, दीवार, कमर, खून, मेज़, शरबत, गुब्बारा, चीज़, गुलाब, आसमान, खरीद, प्याज, परदा, मज़दूर, शहर, इत्यादि।
Post a Comment