19. दाशमिक मापन प्रणाली 

 

घटक - 4: क्षेत्रमिति

उपघटक - 4.1 : दाशमिक मापन प्रणाली 


मिमी = मिलीमीटर,  सेमी = सेंटीमीटर

♦ लंबाई :  लंबाई मापने के लिए मिमी, सेमी, मी, किमी इकाइयों का उपयोग होता है।

1 सेमी= 10 मिमी,   1 मीटर= 100 सेमी,   1 किमी= 1000 मीटर  (आधा = ½ = 0.5, चौथाई = ¼ = 0.25, पौना = ¾ = 0.75 )

i) रेखाखंड की लंबाई मिमी या सेमी इकाई में नापी जाती है।

ii) मेज की लंबाई व चौड़ाई, कमरे की लंबाई व चौड़ाई तथा जगह की लंबाई व चौडाई मीटर में नापी जाती है।

iii) दो स्थानों के बीच दूरी किमी में नापते हैं।

♦ द्रव्यमान : द्रव्यमान मापने के लिए मिलीग्राम, ग्राम या किग्रा इकाई का प्रयोग करते हैं।

1 किग्रा = 1000 ग्राम, 100 किग्रा = 1 क्विंटल, 1 मीट्रिक टन = 1000 किग्रा = 10 क्विंटल।

i) सोना, चाँदी इत्यादि मूल्यवान धातुओं का वजन मिग्रा में करते हैं। (10 मिग्रा = 1 तोला)

ii) चावल, गेहूँ, ज्वार, शक्कर इत्यादि पदार्थों का वजन किग्रा में करते हैं।

♦ धारिता : धारिता मापने के लिए लीटर इकाई का प्रयोग करते हैं।

1 लीटर = 1000 मिली, 1 घन मी = 1000 ली, 1000 घनसेमी = 1 लीटर

i) इंजेक्शन में दवा मिलीलीटर में मापी जाती है।

ii) दूध, पानी तेल इ. द्रव पदार्थ साधारणतया लीटर में मापे जाते हैं।

• 1 लीटर तेल = 910 ग्राम

⊕ इकाइयों का परस्पर रूपांतरण करते समय निम्नलिखित तक्ता उपयोगी है।

माप

किलो 

(हजार)  

हेक्टो

(शतक)

डेका

(दशक)

मुख्य

माप

डेसी

(एक दशांश

स्थान)

सेंटी

(शतांश स्थान)

मिली

(सहत्रांश स्थान)

लंबाई के माप

किलोमीटर

(किमी)

हेक्टोमीटर

(हेमी)

डेकामीटर

(डेकामी)

मीटर

(मी.)

डेसीमीटर

(डेसी मी)

सेंटीमीटर

(सेमी)

मिलीमीटर

(मिमी)

द्रव्यमान के माप

किलोग्राम 

(किग्रा) 

हेक्टोग्राम

(हेग्रा)

डेकाग्राम

(डेकाग्रा)

ग्राम

(ग्रा)

डेसिग्राम

(डेसि ग्रा.)

सेंटीग्राम

मिलीग्राम

(मिग्रा)

धारिता के माप

किलोलीटर  

(किली) 

हेक्टोलीटर  

 (हेली)  

डेकालीटर

(डेकाली)

लीटर

 (ली.)

डेसीलीटर

(डेसीली)

सेंटीलीटर

(सेली)

मिलीलीटर

(मिली)

♣ छोटी इकाई को बड़ी इकाई में रुपांतरित करते समय 'भाग' की क्रिया होती है। 10 के गुने से (10, 100, 1000....) संख्याओं में भाग करते हैं।

10 सेमी= 1⁄100 = 0.1 मी., 200 मी = 200⁄1000 = 0.2 किमी

♣  बडी इकाई को छोटी इकाई में रुपांतरित करते समय गुणा की क्रिया करते हैं। 10 के गुने से (10, 100, 1000...) संख्याओं में गुणा करते हैं।

जैसे- 4.7 किमी = 4.7 x 1000 मी. = 4700 मीटर, 1.6 मी = 1.6 x 100 सेमी = 160 सेमी

 सिक्के व नोट, कालमापन, दर्जन, ग्रूस व दस्ता :

⊗  सिक्के व नोट :

i) सिक्के व नोट की इकाई समान है क्या? यदि नहीं तो रूपये-रूपये या पैसे-पैसे करें।

ii) समान सिक्कें व समान नोट के संदर्भ में उदाहरण हल करते समय इकाई समान लेने पर उदाहरण हल किया जाता है।

iii) दिए गये कुल रूपये या पैसों को सिक्कों या नोंटों के कुल मान से भाग देने पर प्रत्येक सिक्के/नोटों की समान संख्या प्राप्त होती है।

⊗ कालमापन :

मध्यान्हपूर्व – रात्रि 12.00 से दोपहर 12.00 तक की कालावधि।

मध्यान्होत्तर- दोपहर 12.00 से रात्रि 12.00 तक की कालावधि।

00:00 – डिजिटल घड़ी 00:00 दिखाने वाला समय अर्थात् रात के 12.00 बजे का समय।

⊗  दर्जन, ग्रूस, दस्ता, रिम :

1 दर्जन = 12 वस्तु

12 दर्जन = 1 ग्रूस

1 ग्रूस = 12 x12 = 144 वस्तु

24 कागज = 1 दस्ता

20 दस्ता = 1 रिम

1 रिम = 480 कागज 

No comments

Hindi vyakaran Mock Test

Scholarship Exam 2024 PAPER 1/2 : Hindi अनेकार्थी शब्द Start The Quiz Time's Up score: Next question See Your Result Total Quest...

Powered by Blogger.