30. एक चर वाले समीकरण
उपघटक - 7.3
एक चर वाले समीकरण
इसे जानें
♦ जब सर्वसमिका में चर का प्रयोग किया जाता है तब समीकरण प्राप्त होता है। चर के जिस मान के लिए समीकरण संतुष्ट होता है (हल प्राप्त होता है) उस मान को समीकरण का हल कहते हैं।
♦ जिस समीकरण में एक चर होता है, उस समीकरण को एक चर वाला समीकरण कहते हैं। एक चर वाले समीकरण में चर का घातांक 1 होता है।
उदा. x+7=3
समीकरण का हल प्राप्त करना :
चर के जिस मान के लिए समीकरण के दोनों पक्ष में समानता होती है, उस मान को उस समीकरण का हल कहते हैं।
∴ बाया पक्ष = दाहिना पक्ष (दायाँ पक्ष)
♦ समीकरण का हल निकालते समय उस समीकरण के दोनों पक्षों में समान संख्या जोड़ा, घटाओ, शून्येतर संख्या से गुणा किया या भाग दिया जाय तो भी समीकरण में समानता का गुणधर्म बना रहता है।
♦ शाब्दिक उदाहरण (प्रश्न) : इस प्रकार के प्रश्न 1 चर का प्रयोग करके समीकरण का हल निकालते है जिससे उत्तर प्राप्त होता है।
Post a Comment