7. लसावि और मसावि
2.2 : लसावि और मसावि
इसे जानें
दो संख्याओं के सामान्य विभाजकों में से सबसे बड़े सामान्य विभाजक को महत्तम सामान्य विभाजक
(मसावि) कहते हैं।
जैसे : 56 और 24 के विभाजक
56 के विभाजक : 1, 2, 4, 7, 8, 14, 28, 56.
24 के विभाजक : 1, 2, 3, 4, 6, 8, 12, 24.
सामान्य विभाजक : 1, 2, 4, 8.
.: 56 और 24 का मसावि = 8
⇒ दो संख्याओं के सामान्य विभाज्यों में से सबसे छोटी विभाज्य संख्या को लघुत्तम सामान्य विभाज्य कहते
जैसे : 108 और 180 का लसावि
108 = 2 × 2 × 3 × 3 × 3
180 = 2 × 2 × 3 × 3× 5
∴ लसावि = 2 × 2 × 3× 3 × 3 × 5 = 540
⇒ दो क्रमिक सम संख्याओं का मसावि 2 और लसावि उनके गुणनफल से आधा रहता है।
जैसे : 1) 10 और 12 का मसावि =2
2) 10 और 12 का लसावि 10 = 2 × 5, 12 = 2 × 6
:. लसावि = 2× 5 × 6 = 60 अर्थात, दो क्रमिक सम संख्याओं का लसावि = ½ ( 10 x 12 ) = 60
» दो क्रमिक विषम संख्याओं का मसावि 1 और लसावि गुणनफल इतना रहता है।
» लसावि = सामान्य गुणनखंड x असामान्य गुणनखंड
» मसावि = सामान्य गुणनखंड
∴ लसावि = मसावि x असामान्य गुणनखंड
∴ असामान्य गुणनखंड - लसावि ⁄ मसावि
» मसावि ज्ञात करने की विधियाँ :
1) विभाजक विधि 2) अभाज्य गुणनखंड विधि 3) भाग विधि
1) विभाजक विधि:
जैसे : 12 और 15 का मसावि निकालो
हल :
12 के विभाजक : 1, 2, 3, 4, 6, 12
15 के विभाजक : 1, 3, 5, 15
सामान्य विभाजक = 1, 3
∴ मसावि = 3
2) अभाज्य गुणनखंड विधिः
जैसे: 12 और 15 का मसावि
हल : 12 = 1× 2 × 2 × 3
15 = 1 × 3 × 5
सामान्य विभाजक का गुणनफल = 1 x 3 = 3
∴ मसावि = 3
3) भाग विधि :
जैसे : 12. और 15 का मसावि
अंतिम भाजक मसावि होता है मसावि = 3
⇒ लसावि ज्ञात करने की विधियाँ :
1) अभाज्य गुणनखंड विधि 2) विभाज्य विधि 1) अभाज्य गुणनखंड विधि :
जैसे : 12,15, 18 का लसावि
हल : 12 = 2 × 2 × 3
15 = 3 × 5
18 = 2 × 3 × 3
लसावि = 2 × 3 × 2 × 5 〈 सामान्य तथा असामान्य गुणनखडो का गुणनफल 〉
= 180
अभाज्य गुणनखंड विधि
जैसे : 9 , 12, 15, का लसावि
| 3 | 9 | 12 | 15 |
| 3 | 3 | 4 | 5 |
| 2 | 1 | 4 | 5 |
| 2 | 1 | 2 | 5 |
| 5 | 1 | 1 | 5 |
| 1 | 1 | 1 |
लसावि = 3 x 3 x 2 x 2 x 5 =9 x 4 x 5= 180.
2) विभाज्य विधि :
जैसे : 2, 3, 4, का लसावि - हल : 2 के विभाज्य : 2, 4, 6, 8, 10, [12],14, 16, 18, 20, 22, [24], 26, 28, 30, 32, 34,[36], 38, 40, 42, 44, 46, 48, .....
3 के विभाज्य : 3, 6, 9, [12],15, 18, 21, [24], 27, 30, 33, [36], 39, ....
4 के विभाज्य : 4, 8,[12], 16, 20, [24], 28, 32, 3[6], 40, .....
सामान्य विभाज्य = 12, 24, 36, .....,
∴ लसावि = 12
Post a Comment