8. वर्ग, वर्गमूल, घन, घनमूल
2.3 : वर्ग, वर्गमूल, घन, घनमूल
|[इसे जानें ]
⇒ किसी संख्या में उसी संख्या से गणा करने पर प्राप्त गुणनफल को उस संख्या का वर्ग कहते हैं।
जैसे, 2 x 2 = ( 2)2= 4 ; 15 x 15 = (15 )2 = 225
⇒ कोई वर्ग संख्या जिन दो संख्याओं के गुणनफल से प्राप्त होती है वह संख्या उस वर्गसंख्या का वर्गमूल होता है।
जैसे, 25, 5 का दो बार गुणा करने से प्राप्त होती है।
.:. 25 का वर्गमूल = 5.
वर्गमूल √ 25 = 5 लिखा जाता है।
⇒ गुणन क्रिया में यदि एक ही संख्या तीन बार आई तो उस गुणनफल को उस संख्या का घन कहते हैं।
जैसे, 4 × 4 × 4 = 64
∴ (4)3= 64
⇒ कोई घनसंख्या जिन तीन संख्याओं के गुणनफल से प्राप्त होती है वह संख्या उस घनसंख्या का घनमूल होती है।
जैसे, 729 यह घनसंख्या 9 के तीन बार गुणनफल से प्राप्त होती है।
∴ 729 का घनमूल = 9
∛ 729 = 9 लिखा जाता है।
1) संख्याओं का वर्ग करने कि विधियाँ :
यदि इकाई स्थान पर 5 हो;
संख्या 25 (25)2 = 625
विधि : i) वर्ग करने के लिए 25 लिखें।
ii) इकाई स्थान के 5 अंक को छोड़कर बाकी अंको से तैयार संख्या और बादवाली क्रमिक संख्या का गुणनफल (2 x 3 = 6) 25 के बाई तरफ लिखें।
2) वर्ग करने की ‘सूत्र विधि' :
(1) (a +b)2 = a2+2ab+ b2
से, 102 संख्या का वर्ग सूत्र विधि से निकालो।
102 = 100 +2
(102)2 = (100+ 2)2
= (100)2 +2(100)(2)+ (2)2
= 10000 + 400+ 4 = 10404
∴ (102)2 = 10404
वर्गमूल निकालने की विधियाँ :
ii) गुणनखंड विधि : (उर्ध्वाधर)
जैसे, 625 के अभाज्य गुणनखंड की सहायता से वर्गमूल निकालो।
हल
∴ √ 625 = 5x5 = 25∴ 625 = 5 × 5 × 5 × 5
ii) गुणनखंड विधि : (क्षैतिज)
जैसे, 256 का वर्गमूल गुणनखंड विधि से निकालिए।
हल
256 = 2 x 128
= 2 x 2 x 64
= 2 x 2 x 2 x 32
= 2 x 2 x 2 x 2 x 16
= 2 x 2 x 2 x 2 x 2 x 8
= 2 x 2 x 2 x 2 x 2 x 2 x 4
= 2 × 2 × 2 × 2 × 2 × 2 × 2 × 2
√256 = 2 × 2 × 2 × 2 = 16
Post a Comment