२२. शब्द भेद 

 

उपघटक-शब्द भेद 

    शब्द भेद अर्थात शब्दों के प्रकार : वाक्य में जो शब्द कार्य करता है उस कार्य के आधार पर उसका अलग-अलग नाम दिया गया है। उसे ही शब्द भेद कहते हैं। शब्द भेद को दो भागों में बाँटा गया है।

1) विकारी शब्द  2) अविकारी शब्द

1) विकारी शब्द : ऐसे शब्द जो लिंग, वचन, कारक, काल आदि के कारण अपना रूप बदलते रहते हैं, वे विकारी शब्द कहलाते हैं।

जैसे- लड़की से लड़कियाँ/लड़कियों, अच्छा से अच्छे /अच्छी, अपना से अपने अपनी आदि।

2) अविकारी शब्द : जिन शब्दों में लिंग, वचन, कारक, काल आदि के कारण कोई परिवर्तन नहीं होता, वे - अविकारी शब्द कहलाते हैं।

जैसे- आज, कल, अथवा, परन्तु, किंतु, क्योंकि आदि।

शब्द

विकारी (शब्द)

संज्ञा

सर्वनाम

विशेषण

क्रिया

अविकारी शब्द

 क्रियाविशेषण  

विस्मयादिबोधक

समुच्चय बोधक

संबंधबोधक

No comments

Hindi vyakaran Mock Test

Scholarship Exam 2024 PAPER 1/2 : Hindi अनेकार्थी शब्द Start The Quiz Time's Up score: Next question See Your Result Total Quest...

Powered by Blogger.