२४. सर्वनाम

 उपघटक -  सर्वनाम 

इसे जानें

 मुख्यमंत्री हवाई अड्डे पर उतरे। वे विमान से उत्साह के साथ नीचे उतरे। सभी ने उनका हँसते हुए अभिवादन किया। बच्चोंने उन्हें गुलाब के फूल दिए।

    उपरोक्त वाक्य में मुख्यमंत्री' शब्द का बार-बार उल्लेख न करते हुए मुख्यमंत्री' शब्द के बदले में वे, उनका, उन्हें शब्दों का प्रयोग करके संज्ञा का बार-बार पुनरावर्तन नहीं किया गया है।संज्ञा की पुनरावत्ति या बार-बार उपयोग से बचने के लिए सभी संज्ञाओं के बदले में आनेवाले विकारी शब्दों को ‘सर्वनाम' कहते हैं।

सर्वनाम

पुरुषवाचक

सर्वनाम

निश्चयवाचक

सर्वनाम

 अनिश्चयवाचक

सर्वनाम

 प्रश्नवाचक

सर्वनाम

 संबंधवाचक

सर्वनाम

निजवाचक

सर्वनाम

1) पुरुषवाचक सर्वनाम :

क) उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम : जिस सर्वनाम का प्रयोग वक्ता स्वयं के लिए करता है, उसे उत्तम पुरुष या प्रथम पुरुष कहते हैं। जैसे- मैं, हम, मुझे, मेरा, हमारा, हमारे आदि।

ख) मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम : जिस सर्वनाम का प्रयोग सुननेवाले के लिए किया जाता है, उसे मध्यम पुरुष या द्वितीय पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे- तू, तुम, तेरा, आप, आपका, तुम्हारा, तुम्हें आदि।

1) अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम : जिस सर्वनाम का प्रयोग वक्ता स्वयं के लिए अथवा सुननेवाले के लिए नहीं करता बल्कि किसी तीसरे व्यक्ति अर्थात् अन्य के लिए करता है, उसे अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे

उसे, वह, वे, उसको, उसका, उन्हें आदि।

2) निश्चयवाचक सर्वनाम : जिस सर्वनाम का प्रयोग किसी निश्चित व्यक्ति या वस्तु के लिए किया जाता है, उसे

निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे- यह, वह, ये, वे आदि। यह गया है। वह कलम है।

3) अनिश्चयवाचक सर्वनाम : जिस सर्वनाम के प्रयोग से किसी निश्चित व्यक्ति या वस्तु का ज्ञान न हो तो उसे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे- कोई, कुछ, किसी, किन्हीं आदि। कोई गा रहा है। मझे कछ कहना है।

4) प्रश्नवाचक सर्वनाम : जिस सर्वनाम का प्रयोग प्रश्न करने के लिए किया जाता है, उसे प्रश्नवाचक या प्रश्नार्थक सर्वनाम कहते हैं। जैसे- कौन, क्या, कब, कहाँ आदि। आज कौन आया था? तुम कब पढ़ोगे?

5) संबंधवाचक सर्वनाम : जिस सर्वनाम से वाक्य में आए हुए संज्ञा से संबंध का बोध होता है, उसे संबंधवाचक या संबंधबोधक या संबंधसूचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे- जो, सो, जैसा, तैसा, जिसकी, उसकी आदि। जैसा करोगे, वैसा भरोगे।

6) निजवाचक सर्वनाम : बोलनेवाला अपने लिए जिस सर्वनाम का प्रयोग करता है, उसे निजवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे- खुद, स्वयं, स्वतः, अपने, आप आदि। मैं अपना काम खुद करता हूँ। वह अपने आप खा लेगा।

No comments

Hindi vyakaran Mock Test

Scholarship Exam 2024 PAPER 1/2 : Hindi अनेकार्थी शब्द Start The Quiz Time's Up score: Next question See Your Result Total Quest...

Powered by Blogger.