२७. क्रिया विशेषण अव्यय 

 

उपघटक - क्रिया विशेषण अव्यय 

  जो शब्द क्रिया की विशेषता बताते हैं, उन्हें ‘क्रिया-विशेषण अव्यय' कहते हैं। जैसे-धीरे-धीरे चलो। कम खाओ। तुम कहाँ गए थे? आज, कब, कहाँ, धीरे-धीरे, जल्दी, कम, ज्यादा, अधिक, थोड़ा आदि शब्दों का प्रयोग क्रिया विशेषण के रूप में होता है।

क्रिया विशेषण अव्यय के प्रकार :

1) रीतिवाचक क्रिया विशेषण     2) कालवाचक क्रिया विशेषण

3) स्थानवाचक क्रिया विशेषण 4) परिमाणवाचक क्रिया विशेषण

1) रीतिवाचक विशेषण : वे शब्द जो क्रिया की रीति या ढंग का बोध कराते हैं, उन्हे रीतिवाचक किया कहते हैं। जैसे- धीरे-धीरे, ठीक, जल्दी-जल्दी, अकस्मात, एकाएक, नहीं, मत, अचानक शायद आदि।

2) कालवाचक क्रिया विशेषण : वे शब्द जो काम या क्रिया के होने का समय बताते हैं, उन्हें कालवाचक क्रिया विशेषण कहते हैं। जैसे- आज, कल, परसों, सुबह, प्रातः, कब, सायँ, अब, तब, अभी, पाँच मिनट से. रोज.

नित्य, प्रतिदिन आदि।

3) स्थानवाचक क्रिया विशेषण : जिन क्रिया विशेषण शब्दों से काम के होने का स्थान मालूम होता है. उन्हें स्थानवाचक क्रिया विशेषण कहते हैं। जैसे- यहाँ, वहाँ, बाहर, भीतर, इधर, उधर, आगे, पीछे, ऊपर, नीचे,

दाएँ, बाएँ आदि।

4) परिमाणवाचक क्रिया विशेषण : जिन क्रिया विशेषण शब्दों से क्रिया के परिमाण (मात्रा) का ज्ञान होता है, उन्हें परिमाणवाचक क्रिया विशेषण कहते हैं। जैसे- कम, अधिक, थोड़ा, ज्यादा, इतना, उतना, जितना, लगभग. बहुत आदि।

No comments

Hindi vyakaran Mock Test

Scholarship Exam 2024 PAPER 1/2 : Hindi अनेकार्थी शब्द Start The Quiz Time's Up score: Next question See Your Result Total Quest...

Powered by Blogger.